जल झूलनी एकादशी पर कल्याण मंदिर में होगा भव्य आयोजन

www.daylifenews.in
जयपुर। जल झूलनी एकादशी के पर्व पर श्री कल्याण मंदिर डिग्गी में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर समाजसेवी सुनील जैन एवं समाजसेवी कृष्णा दास बाबू ने कल्याण मंदिर पहुंचकर कल्याण महाराज के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी विजय नारायण शर्मा ने दोनों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कल्याण महाराज को फलाहार का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
पुजारी विजय नारायण शर्मा ने बताया कि जल झूलनी एकादशी के अवसर पर शाम 4 बजे मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा स्वर्ण सागर चौपड़ चौराहे से होते हुए विजय सागर तालाब पहुंचेगी, जहां भगवान को जल विहार कराया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा पुनः विजय सागर से रवाना होकर डिग्गी गढ़ होते हुए मंदिर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए आसपास के क्षेत्र से अलगोजा टीम को भी बुलाया गया है। धार्मिक आयोजन के दौरान भक्ति संगीत एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों से माहौल भक्तिमय रहेगा। जल झूलनी एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *