
एच के लोहानी न्यूज सर्विस ने क्षेत्र में पत्रकारिता को एक नई पहचान दी है
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी मनोहरपुर शाहपुरा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में एच के लोहानी न्यूज सर्विस मनोहरपुर के संचालक, वरिष्ठ पत्रकार जाफर अजीज लोहानी को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भामाशाह पुत्र एडवोकेट रोहन कुड़ी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रतियोगिता संयोजक व प्रधानाचार्य मदन लाल रैगर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष सेवा के लिए सम्मान
मंच पर एडवोकेट रोहन कुड़ी ने जाफर अजीज लोहानी का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि एडवोकेट रोहन कुड़ी ने कहा कि – जाफर अजीज लोहानी पिछले कई वर्षों से मनोहरपुर क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता कर रहे हैं। चाहे विद्यालय की खबर हो, खेल प्रतियोगिता हो या गरीब की आवाज, वे हमेशा सच्चाई को सामने लाते हैं। एच के लोहानी न्यूज सर्विस ने क्षेत्र में पत्रकारिता को एक नई पहचान दी है। ऐसे पत्रकार का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।
प्रधानाचार्य मदन लाल रैगर ने कहा कि जाफर लोहानी ने इस पूरी कुश्ती प्रतियोगिता का कवरेज करके हमारे विद्यालय और हमारे भामाशाहों – मोहन कुड़ी, सीताराम धाबाई, अमर सिंह धाबाई के सहयोग को जनता तक पहुंचाया है।
सम्मान से गदगद हुए जाफर लोहानी
सम्मान के बाद पत्रकार जाफर अजीज लोहानी ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, मेरी कलम और मेरे पाठकों का है। मैं प्रधानाचार्य, रोहन कुड़ी और समस्त शारीरिक शिक्षक परिवार का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं आगे भी इसी तरह शिक्षा, खेल और भामाशाहों द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों को जनता तक पहुंचाता रहूंगा। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक राम किशोर यादव, देवी सहाय जाट सहित जिले भर से आए शारीरिक शिक्षक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर महेश चंद यादव व श्रवण लाल गुर्जर व अ राम गोपाल बुनकर अध्यापक धर्मपाल दादरवाल अध्यापक महेन्द्र मीणा बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक मनीष शर्मा पंचायत शिक्षक मनोज कुमार यादव व अ आदि उपस्तिथ थे।