अनाज मंडी में पल्लेदार संघ ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान

चेयरमैन अनीता देवी मीना को शॉल ओढ़ाकर व फूलमाला पहनाकर किया अभिनंदन
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। मण्डावर की अनाज मंडी परिसर में पल्लेदार संघ की ओर से नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन, उप चेयरमैन और पार्षदों के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पल्लेदारों ने जनप्रतिनिधियों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंडी परिसर में उत्साह का माहौल नजर आया।
पल्लेदार संघ अध्यक्ष चेतराम मीना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित चेयरमैन अनीता देवी मीना का शॉल ओढ़ाकर और फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं उप चेयरमैन भूपेश गोयल सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पल्लेदार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
इस दौरान चेयरमैन अनीता देवी मीना और उप चेयरमैन भूपेश गोयल सहित पार्षदों ने पल्लेदार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान करने के लिए आभार जताया। पल्लेदारों ने मंडी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और शहर के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी की।
पल्लेदार संघ अध्यक्ष चेतराम मीना ने कहा कि नगर पालिका का नया बोर्ड बनने के बाद शहर के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। मंडी क्षेत्र से जुड़े पल्लेदारों और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी जनप्रतिनिधियों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि पल्लेदार शहर की अर्थव्यवस्था और मंडी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए उनकी समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में पल्लेदार संघ उपाध्यक्ष होती राम मीना, कमल बलाई, पप्पू राम बागड़ी, हीरालाल प्रजापत, जेली मीना, भोला राम मीना, समोत्या बलाई, पवन बलाई, पिंटू बलाई, पूर्व पार्षद टिल्लू बलाई, मोटा राम मीना, शिम्भू चौकीदार, शिवलाल मीना, केता बलाई, मुकेश बलाई, राम दयाल बलाई, टिल्लू बलाई सहित बड़ी संख्या में पल्लेदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *