
www.daylifenews.in
जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रयास रंग लाए – पर्यटन इकाइयों के लिए बड़ी राहत, सरकार का जताया आभार। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जारी नए लैंड कन्वर्सन रूल्स 2026 में पर्यटन क्षेत्र को महत्वपूर्ण राहत दी गई है।
अब ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि को Tourism Unit के उपयोग में परिवर्तित करने के लिए उपखण्ड अधिकारी (SDM/SDO) को Prescribed Authority बनाया गया है। एग्री लैंड to नॉन अग्रि पर्पस कन्वर्सन रूल्स (रुल) 2026 29.09.2026- नए नियमों में Tourism Unit को स्पष्ट रूप से मान्यता देते हुए गैर-कृषि उपयोग की अनुमत श्रेणी में शामिल किया गया है। एग्री लैंड to नॉन अग्रि पर्पस कन्वर्सन 29.09.2026-कम्प्रेस इससे होटल, रिसॉर्ट एवं अन्य पात्र पर्यटन परियोजनाओं के लिए भूमि रूपांतरण की प्रक्रिया अधिक सरल और स्पष्ट होगी।
आवेदन, प्रीमियम निर्धारण, भुगतान और अनुमति आदेश के लिए ऑनलाइन व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है। अनुमति के बाद एक माह के भीतर आटोमेटिक म्युटेशन का प्रावधान भी महत्वपूर्ण सुधार है।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान लंबे समय से पर्यटन क्षेत्र में Ease of Doing Business और अनुमतियों के सरलीकरण की मांग उठा रहा था। फेडरेशन ने इस महत्वपूर्ण सुधार के लिए राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया है। यह निर्णय ग्रामीण राजस्थान में नए पर्यटन निवेश और रोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। (प्रेस नोट)