पंचायती राज चुनावों को लेकर अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक

एमडी चोपदार ने एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर जिलेवार संगठनात्मक रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश के समस्त जिलों से आए अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने सभी जिलाध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
एमडी चोपदार ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ संगठन के लिए कार्य करें। उन्होंने पंचायत एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर हाल ही में पार्षद चुनाव में विजयी हुए अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने विजयी अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर जिलेवार फीडबैक, संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव एवं विचार प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखे। बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *