एम.डी. चोपदार ने गोविन्द सिंह डोटासरा को जन्मदिन बधाई दी

www.daylifenews.in
जयपुर। अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने कांग्रेस वार रूम पहुंचकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को जन्मदिन के अवसर पर गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा केक काटकर उनका मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, नोहर विधायक अमित चाचाण, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जितेन्द्र सिंह, पीसीसी सचिव रघुवीर सिंह, जयपुर नगर निगम पार्षद फारूक खान गनेड़ी, कांग्रेस नेता विक्रम सिंह सहित वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *