यह अवसर कालेज का स्वर्णिम दिवस है – डा. इंद्रजीत

www.daylifenews.in
एटा। गत दो अक्टूबर, अहिंसा दिवस यानी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक राजकीय इंटर कालेज के जीर्णोद्धार के उपरांत विशाल हाल में एकीकृत एटा जिले (जो अब एटा व कासगंज नामक दो जिलों में विभक्त है) के 1960 से 1990 के तीन दशकों के सर्वोत्तम खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब है इस समारोह का आयोजन जी.आई.सी.पुरातन छात्र समिति, बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव, ऐतिहासिक जी.आई.सी. एटा जीर्णोद्धार समिति व जिला फुटबाल संघ के सौजन्य से किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एटा डा. इंद्रजीत जी व विशिष्ठ अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद सिंह, कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह चाहर, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ‘बंटी’, ए.आर.एम.ताज डिपो आगरा, पूर्व खिलाड़ी राजेश यादव, नगर पालिका एटा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ खिलाड़ी रहे जनाब अशरफ हुसैन थे। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे समारोह आयोजन समितियों के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एवं ख्यात पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत की विशेष रूप से उपस्थिति उल्लेखनीय थी। समारोह में जी.आई.सी. के पुरातन छात्र और वर्तमान में दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी जी को भी आना था लेकिन अचानक आई प्रशासनिक व्यस्तता के कारण वह समारोह में सहभागिता न कर सके। समारोह की शुरुआत में जिला फुटबाल संघ के सचिव राजीव यादव, संयुक्त सचिव सुशील यादव, ऋषि यादव, उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम के कोच व जीर्णोद्धार समिति के सचिव अनूप दुबे, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. सुधीर गुप्ता एवं ए.डी.ओ. पंचायतनरेन्द्र सिंह यादव ने अतिथियों सर्वश्री डा. इंद्रजीत जी, अरविंद सिंह जी, सुभाष सिंह चाहर, अशरफ हुसैन जी, देवेन्द्र सिंह ‘बंटी’ जी, राजेश यादव जी व ज्ञानेन्द्र रावत जी को बुके भेंट कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

समारोह में कालेज व जिले के सर्वोत्तम खिलाड़ियों में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सर्वश्री अनुज यादव व अशोक सर्किल के अलावा अशरफ हुसैन, श्री साधुराम यादव, श्री कुलदीप जौहरी, श्री प्रमोद सिंह पुंढीर, श्री नागेंद्र सिंह, श्री राजेश यादव, श्री नेम सिंह चौहान, श्री विजय सकसैना, श्री अरुणेश गुप्ता, श्री वासिफ अली रहमानी, श्री अशोक मिश्रा, श्री प्रवीन शर्मा, श्री अनिल चतुर्वेदी, श्री इस्सान खान, श्री राजीव कैलानी, श्री मुकेश सचदेव, डा० अरुण गौड़, श्री सुधीर शर्मा, श्री सुभाष शर्मा, मुहम्मद रफी, श्री अलीम निजामी राका, श्री हरी सिंह, श्री विश्रांत कुलश्रेष्ठ, श्री राजीव यादव ‘बाबी’, श्री सेवाराम, श्री दिलीप चौहान, श्री प्रमोद तिवारी, वाहिद अली, कल्लू खान, नितेश जैन, शकील अहमद, अनिल शर्मा , रमेश चंद्र सहित कुल 41 खिलाड़ियों को मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सात खिलाड़ी किन्ही विशेष निजी कारणों से समारोह में उपस्थित न हो सके। समारोह में सात विशिष्ठ प्रबुद्ध नागरिकों, समाज सेवियों व सहयोगियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं हेतु सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कालेज के दो सर्वोत्तम खिलाड़ियों डा० अरुण गौड़ व श्री राजीव यादव का दो अक्टूबर को ही जन्म दिन होने की खिलाड़ियों द्वारा केक काटकर खुशी मनायी।

सम्मान समारोह में अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि डा. इंद्रजीत ने कहा कि यह मेरे लिए अत्यन्त हर्ष और गौरव का दिन है कि आज इस कालेज के ऐतिहासिक हाल जो जीर्णोद्धार समिति के अथक प्रयास से पुराने स्वरूप में लौटा है, में इतने पुरातन और सर्वोत्तम खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सुअवसर मिला है। यह कालेज के लिए भी स्वर्णिम दिवस है। इस हेतु आयोजन समिति बधाई की पात्र है जो अनवरत पुस्तक महोत्सव व समाज के साधनहीन छात्रों के उन्नयन व विकास हेतु प्रयास रत है। साथ ही इस 112 बरस पुराने ऐतिहासिक कालेज के जीर्णोद्धार का जो उसने संकल्प लिया है और यह हाल उसके एक बरस के अथक प्रयास का प्रतिफल है, यह उसके जीवट का प्रतीक है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि ऐसे समाजोपयोगी,शैक्षिक और सेवाभावी प्रयासों में मैं हरसंभव आपके साथ हूं। आज यहां इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई देता हूं और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

अपने संबोधन में जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अरविंद सिंह ने कहा कि आज इतनी संख्या में दशकों पुराने खिलाड़ियों को सम्मानित कर मैं अभिभूत हूं। यह मेरे लिए भी अभूतपूर्व क्षण है। मैं इस आयोजन हेतु आयोजन समिति और आप सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। साथ ही खेल – खिलाड़ियों के विकास हेतु जो भी बन पड़ेगा, करूंगा। कालेज के प्रधानाचार्य श्री सुभाष सिंह चाहर ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे अपार प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हो रहा है कि मैं 112 बरस पुराने इस ऐतिहासिक कालेज के जीर्णोद्धार के उपरांत इस हाल में आयोजित इस गौरवशाली और महत्वपूर्ण सम्मान समारोह का साक्षी बना और अपने कालेज के पुरातन छात्रों जिन्होंने खेल के क्षेत्र में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए, उनको सम्मानित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मैं आप सभी के लिए भावी मंगलमय जीवन हेतु कामना करता हूं और इस आयोजन हेतु पुरातन छात्र समिति, फुटबाल संघ और पुस्तक महोत्सव समिति का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।इस अवसर पर श्री अशरफ हुसैन, श्री देवेन्द्र सिंह ‘बंटी’ व श्री राजेश यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

अपने संबोधन में आयोजन समिति के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के ए. आर. एम. मैनपुरी श्री संजीव यादव ने कहा कि आपका सहयोग, समर्थन और इतनी बड़ी तादाद में आपकी मौजूदगी इस आयोजन की सफलता का प्रतीक है जो मुझे नित नया करने की प्रेरणा देता है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भविष्य में भी खेल, शिक्षा, छात्रों खासकर साधनहीन छात्रों के शैक्षिक , आर्थिक और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में समिति अपना हरसंभव प्रयास करती रहेगी। इस कालेज के जीर्णोद्धार और शैक्षणिक गतिविधियों व पुस्तक महोत्सव आदि में मुझे जिला विद्यालय निरीक्षक डा० इंद्रजीत जी ने जो कदम-कदम पर सहयोग-समर्थन दिया, वह मेरा संबल है। उस हेतु मैं उनका हृदय से आभारी हूं और मैं आशा करता हूं कि भविष्य में भी उनका आशीर्वाद पूर्व की भांति हमें मिलता रहेगा। आप सभी को सम्मानित करने का अवसर मिला और आपने यहां पधार कर इस ऐतिहासिक कालेज और हाल को जो गरिमा प्रदान की, इस हेतु मैं और आयोजन समिति आप सभी की आभारी है। आने वाली 31 तारीख से 4 नवम्बर को इसी कालेज के प्रांगण में स्व० श्री बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव और पुरातन छात्रों के विशाल समागम का आयोजन है जिसमें आप सभी आमन्त्रित हैं। उसमें देश की प्रख्यात विभूतियों के अलावा कालेज की वो विभूतियां भी सहभागिता करेंगी जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बलबूते देश-विदेश में कालेज और जिले का नाम रौशन किया है। आप सभी का आगमन हेतु पुन: आभार।

अंत में आयोजन समिति के संरक्षक कालेज के पुरातन छात्र वरिष्ठ पत्रकार एवं ख्यात पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत ने उपस्थित सम्मानित खिलाड़ियों और समारोह के सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि असलियत में आज इस ऐतिहासिक हाल में आप सभी को सम्मानित कर हम सभी गौरवान्वित हैं। यह सब आपके सहयोग – समर्थन का प्रतिफल है और हमें आगे भी आपके सहयोग – समर्थन की आशा – आकांक्षा है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में भी हमारे साथी भाई श्री संजीव यादव और हमारी टीम कालेज, खेल-खिलाड़ियों, जिले और साधनहीन छात्रों के शैक्षिक कल्याण व उनके उत्तरोत्तर विकास हेतु निरंतर प्रयास करती रहेगी।

समारोह के अंत में जिला फुटबाल संघ, कालेज जीर्णोद्धार एवं पुस्तक महोत्सव समिति की ओर से मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथियों को अंगवस्त्र सहित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।समारोह का कुशल संचालन श्री संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सुधीर गुप्ता, श्री मनोज तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य श्री चंद्र पाल सिंह व श्री राजवीर सिंह, पंचायत राज अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम के कोच श्री अनूप द्विवेदी, पुरातन छात्र रिटायर्ड नायब तहसीलदार श्री हरिसिंह यादव के अलावा सर्वश्री रवींद्र शर्मा, सरमन सिंह यादव, सुशील यादव ‘शैलू’, मनीष दुबे, राजीव वर्मा, दिनेश चौधरी, डा० अनुमित द्विवेदी, श्रीमती किरन यादव व मंजू दुबे, प्रभात ललित नौक्स, शैलेन्द्र मिश्रा, सिद्दार्थ यादव, कबीर यादव, सत्येंद्र कश्यप, राजीव बहादुर व अमित कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

समारोह की सबसे बड़ी विशिष्टता यह रही कि इस अवसर पर कालेज के जीर्णोद्धार व समाज के साधनहीन, निर्धन, मेधावी छात्रों के कल्याण व सामाजिक कार्यों हेतु उपस्थित अतिथियों द्वारा लगभग 7 लाख 21 हजार रुपए की सहयोग धनराशि प्रदान की गई। इसमें 1,55,000 श्री देवेंद्र चौधरी ‘बंटी’ अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ, 1,00000 श्री संजीव कुमार एआरएम/अध्यक्ष जीर्णोद्धार समिति,
1,00000 राजीव यादव सचिव जिला फुटबाल संघ,
1,03200 मैनपुरी डिपो के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इसके अलावा
₹21,000 आनंद स्वरूप यादव कासौन, ₹21,000 योगेश यादव प्रधान कासौन, 21,101 रुपया अनुज यादव अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी, 5,100 श्री सुधीर शर्मा, 26,000 अनूप कुमार द्विवेदी टीम कोच उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम,₹21000 सुशील यादव शैलू प्रधान,
₹21000 डॉ0 शशिकांत शर्मा राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक,
₹11,000 नरेंद्र सिंह यादव एडीओ पंचायत, ₹21,000 रामसेवक सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग, 5,100 श्री प्रेम बाबू कुशवाहा पूर्व प्रवक्ता सर्वोदय इंटर कॉलेज एटा,11,000 रु मदन कुमार यादव, 11,000 रु सत्येंद्र यादव एवं 15,000 रु अनुग्रह गुप्ता एटा डिपो द्वारा प्रदान किये जाने की घोषणा की गई। उपरोक्त सभी दानदाताओं के प्रति जीर्णोद्धार समिति ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।
प्रस्तुति : सद्दीक अहमद
(वरिष्ठ पत्रकार, जयपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *