360 वन की ‘द कलेक्टर्स गाइड’ में भारतीय कला बाजार का विश्लेषण

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की प्रमुख वेल्थ और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल 360 वन, जिसके पास 7.8 लाख करोड़ रुपये (82 अरब डॉलर) से अधिक की एसेट्स हैं, ने आज ‘द कलेक्टर्स गाइड 2026’ लॉन्च करने की घोषणा की। यह दक्षिण एशियाई फाइन आर्ट मार्केट को नई पीढ़ी के कलेक्टर्स के लिए समझने और विश्लेषित करने वाली कंपनी की पहली रिपोर्ट है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब भारतीय कला बाजार का कारोबार 2025 में एक दशक के उच्चतम स्तर ₹2,543 करोड़ पर पहुंच गया। भारत ने एशिया के प्रमुख नीलामी बाजारों में सबसे मजबूत सेल-थ्रू रेट में से एक दर्ज किया। रिपोर्ट में दक्षिण एशिया के 15 प्रमुख कलाकारों की सबसे अधिक कीमत पर बिकने वाली कलाकृतियों को शामिल किया गया है। इनमें एम.एफ. हुसैन, तैयब मेहता, एफ.एन. सूजा, एस.एच. रजा और वी.एस. गायतोंडे जैसे कलाकार शामिल हैं। 360 वन के सह-संस्थापक और 360 वन Wealth के सीईओ यतिन शाह ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह रिपोर्ट कला के जानकारों और कलेक्शन संभालने वालों, दोनों के लिए एक उपयोगी संदर्भ और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *