
www.daylifenews.in
जयपुर। सर्व वंचित समाज की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गोवर्धन लक्षकार की अध्यक्षता में कार्यालय सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर शास्त्री नगर पर संपन्न हुई।
बैठक में तेली समाज से सत्यनारायण साहू धोबी समाज से राजेंद्र वर्मा, पवार पटवा समाज से विजय कुमार पटवा, सोहनलाल पटवा एवं मुस्लिम तेली समाज से अब्दुल लतीफ आर को एवं रामबाबू पांचाल त्रिलोक चंद्र कंडेल इत्यादि शामिल हुए।
बैठक में प्रत्येक समाज के 20 से 25 समाजसेवी सदस्यों की सूची भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आगामी पंचायती चुनाव में सर्व वंचित समाज की अधिक से अधिक सदस्यों को विजयी बनाने पर चर्चा की गई सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा सर्व वंचित समाज के सदस्यों को पंचायती चुनाव में प्रत्याशी बनने पर भी चर्चा की गई पूर्व के नगर पालिका नगर परिषद नगर निगम चुनाव में सर्व वंचित समाज के निर्दलीय उम्मीदवारों की सूची एकत्रित करने पर भी चर्चा की गई। यह जानकारी कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा पवार द्वारा दी गई।