बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पेंशन फंड व्यवसाय का शुभारंभ किया

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। एनपीएस दिवस 2026 के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को पीएफआरडीए अधिनियम, 2013 की धारा 27 के अंतर्गत पेंशन फंड के प्रायोजक के रूप में नियुक्ति का पीएफआरडीए प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ। इसके साथ ही, बैंक ऑफ़ बड़ौदा पेंशन फ़ंड व्यवसाय में प्रवेश करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का दूसरा बैंक बन गया है, यह सेवानिवृत्ति और दीर्घकालिक बचत क्षेत्र में बैंक के विस्तार का एक महत्वपूर्ण मील का स्तंभ है। यह प्रमाण पत्र संजय लोहिया, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा को एस. रमन, अध्यक्ष, पीएफआरडीए और दिनेश कुमार खारा, अध्यक्ष, एनपीएस ट्रस्ट की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “हमने भीम ऐप पर ‘तत्काल एनपीएस’ की सुविधा भी शुरू की है। ये उपलब्धियां सेवानिवृत्ति संबंधी समाधानों तक एक्सेस बढ़ाने और डिजिटल नवाचार का लाभ उठाकर देश भर के ग्राहकों के लिए पेंशन उत्पादों को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *