
www.daylifenews.in
मुंबई। डेब्ट रेसोलुशन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स ने नेशनल एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (एनएआरसीएल) के साथ मास्टर रीस्ट्रक्चरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस एग्रीमेंट के तहत कुल 3,736 करोड़ रुपए के बकाया कर्ज की रीस्ट्रक्चरिंग की जाएगी। 1 अक्टूबर 2025 की स्थिति के अनुसार इस कर्ज में 1,245 करोड़ रुपए का सस्टेनेबल डेट और 2,491 करोड़ रुपए का अनसस्टेनेबल डेट शामिल है। एग्रीमेंट के मुताबिक सस्टेनेबल हिस्से का भुगतान चार साल में, सितंबर 2030 तक किया जाएगा। साथ ही एनएआरसीएल को फुली डाइल्यूटेड बेसिस पर कंपनी की 20% इक्विटी अलॉट की जाएगी। बीजीआर एनर्जी ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में कहा है कि इस रीस्ट्रक्चरिंग से कर्ज में कुल कमी के जरिए कंपनी की लायबिलिटी रैशनलाइज होगी और उसकी नेटवर्थ में सुधार होगा। एग्रीमेंट पर अमल की निगरानी लेंडर और कंपनी के प्रतिनिधियों वाली एक मॉनिटरिंग कमेटी करेगी। एनएआरसीएल अधिकतम दो नॉमिनी डायरेक्टर नियुक्त कर सकेगी। प्रमोटर इकाई बीजीआर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स के पास कंपनी की 51% हिस्सेदारी बरकरार है। कर्ज समाधान के साथ ही कंपनी में पीढ़ीगत नेतृत्व परिवर्तन भी हो रहा है।