
www.daylifenews.in
मुंबई। नवरात्रि के त्योहार के दौरान, आम तौर पर, देश भर में सड़क यात्रा में बढ़ोतरी होती है, ऐसे में इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस की सलाह है कि वाहन चालक त्योहारी मौसम में सफर पर निकलने से पहले ठीक तरह से अपने बीमा कवरेज और वाहन की जांच कर लें। त्योहारों के दौरान परिवार से मिलने, जश्न मनाने और छोटी यात्रा बढ़ने के कारण सड़कों पर अधिक ट्रैफिक होता है। ऐसे में उचित वाहन बीमा सुरक्षा होने से यात्रा के दौरान होने वाली सामने आने वाली अनचाही परेशानियों से बचा जा सकता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के परिवहन एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के अनुसार, भारत में 24.9 करोड़ से ज़्यादा सक्रिय पंजीकृत वाहन हैं। इस साल नवरात्रि के दौरान सफर पर निकलने से पहले, वाहन चालकों को निम्न चीज़ों का ध्यान रखें: वाहन बीमा पॉलिसी की वैधता और नवीकरण की तारीख चेक करें। बीमा और गाड़ी के कागज़ात ऐसी जगह रखें जहां आसानी से मिल सकें। यदि आपके बीमा के दायरे में हो तो रोडसाइड असिस्टेंस की जानकारी साथ रखें। बीमा कंपनी की हेल्पलाइन और इमरजेंसी संपर्क सेव करके रखें।