एडवोकेट तनवीर खान सम्मानित

विधिक सहायता एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयासो
जाफर खान लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। विधिक सहायता तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं सामाजिक योगदान के लिए निरंतर प्रयासरत सोशल एक्टिविस्ट एवं एडवोकेट तनवीर खान चित्तौड़गढ़ को अंजुमन सिराजुल इस्लाम सोसायटी रावतभाटा की ओर से ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा आमजन को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, जरूरतमंदों को विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने और पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया।
अंजुमन सिराजुल इस्लाम सोसायटी रावतभाटा के सदर डॉक्टर हाजी मजहर हुसैन भाटी साहब, सेक्रेटरी मुहम्मद हुसैन दादा साहब एवं केशियर इम्तियाज हुसैन साहब की अनुशंसा पर सोसायटी के नायब सदर मुहम्मद हनीफ मंसूरी ने एडवोकेट तनवीर खान को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता
अंजुमन रावतभाटा के नयाब सदर मुहम्मद हनीफ मंसूरी ने बताया कि एडवोकेट तनवीर खान सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ विधिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कानून से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को उचित कानूनी मार्गदर्शन देना, जरूरतमंदों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा पीड़ितों को न्याय प्राप्त करने के लिए उपलब्ध कानूनी विकल्पों की जानकारी देना विधिक सेवा के महत्वपूर्ण पहलू को देखते हुए अंजुमन रावतभाटा सदर मजहर हुसैन भाटी साहब सेक्रेटरी मुहम्मद हुसैन दादा साहब केशियर इम्तियाज हुसैन साहब के निर्देश पर सम्मानित किया गया
कानूनी जागरूकता के माध्यम से आमजन,पीड़ित व्यक्तियों को उचित प्रक्रिया के अनुसार कानूनी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध होने से उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़ने में मदद मिलती है। समाज में न्याय, समानता और कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करने में अधिवक्ताओं की ऐसी सामाजिक भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
अंजुमन सिराजुल इस्लाम सोसायटी रावतभाटा की ओर से किया गया यह सम्मान सामाजिक एवं विधिक सेवाओं के प्रति सराहना का प्रतीक है। समाज में ऐसे व्यक्तियों के योगदान को पहचानना और उनका निस्वार्थ भाव से सेवा पर उनका सम्मान आवश्यक है, जो अपने पेशेवर दायित्वों के साथ जनहित के कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करते हैं।
विधिक सहायता के क्षेत्र में निरंतर प्रयासों से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने, पीड़ितों को उचित मार्गदर्शन देने और न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सत्तार अली एवं मोहम्मद कासिम भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *