
जाफर खान लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ताला ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ रही साजिदा खान ने कहा कि ताला ग्राम पंचायत में रहने वाले लोगों के सबके अरमानों को पूरा करूंगी। यह बात उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कही।
साजिदा खान ने कहा कि आज महिलाएं देश में बहुत तरक्की कर रही हैं, देश के विकास में अत्यधिक योगदान दे रही हैं। महिलाओं को आगे आना चाहिए, पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों के जो अधूरे सपने हैं, उनको अविलंब पूरा करने की कोशिश करूंगी। मेरी पंचायत में कोई भी मायूस नहीं रहेगा। शिक्षा, पानी, सड़क, सफाई और महिलाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गरीब और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। प्रेस वार्ता में उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास का रोडमैप भी बताया और जनता से समर्थन की अपील की।