अब्बास क्रिकेट अकादमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला

अजीम गोल्ड कप टी-20
www.daylifenews.in
जयपुर। अजीम गोल्ड कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर अब्बास क्रिकेट अकादमी और केएल सैनी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इसमें अब्बास क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। लोकेंद्र चौधरी को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल सैनी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बनाए। सूर्यांश बुहाडिया ने 37, शोभित मिश्रा ने 32 और सतवीर चौधरी ने 29 रन का योगदान दिया। अब्बास क्रिकेट अकादमी की ओर से लोकेंद्र चौधरी ने तीन और आशीष चोपड़ा ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अब्बास क्रिकेट अकादमी ने 14.5 ओवर में पांच विकेट पर 127 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जतिन चौधरी ने 52 रन और एमजे ने 25 रन की पारी खेली। केएल सैनी क्रिकेट अकादमी की ओर से आर्यन चटर्जी और लखन चौधरी ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *