
www.daylifenews.in
जयपुर। अमेरिका में निजी बीमा होने के बावजूद आज 50 प्रतिशत लोग इलाज का खर्च न उठा पाने के कारण अपना इलाज टाल रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार करीब 3 करोड़ लोग बिना बीमा के हैं और लाखों परिवार कर्ज लेने को मजबूर हैं। यह इस बात का सबूत है कि स्वास्थ्य को बाज़ार के भरोसे छोड़ देने का नतीजा क्या होता है।
चिरंजीवी योजना, RGHS और स्वास्थ्य के अधिकार के पीछे हमारी कांग्रेस सरकार की यही सोच थी कि अमीर हो या गरीब, धन के अभाव में किसी को भी इलाज के लिए इंतज़ार न करना पड़े। इसीलिए हमने राजस्थान को स्वास्थ्य का अधिकार कानून देने वाला देश का पहला राज्य बनाया और चिरंजीवी योजना में 25 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज उपलब्ध कराया। आज कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसी स्वास्थ्य योजनाएं चल रही हैं जिससे लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है।

कांग्रेस के लिए जनता की सेहत सरकार की ज़िम्मेदारी है, मुनाफ़े का धंधा नहीं। लेकिन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को कमज़ोर कर दिया, जिससे यहां भी बड़ी संख्या में लोग इलाज से वंचित हो रहे हैं। इलाज के अभाव में किसी की जान जाए या उसे दर-दर भटकने और परेशान होने को मजबूर होना पड़े, यह किसी भी सरकार के लिए शर्म की बात है। यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए सबुत बतौर खबर की कटिंग भी पोस्ट की।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2115029909295054998