अनुभवहीन वेंडरों को ठेके दिए जा रहे हैं : गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के अलग-अलग विभागों से लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि उन वेंडरों को ठेके दिए जा रहे हैं, जिनके पास न संसाधन हैं और न काम का अनुभव। कुछ दिन पूर्व बीकानेर दौरे पर भी सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी के पास संसाधन न होने की ऐसी ही शिकायत मिली। यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए आगे कहा कि दीपावली का पर्व खुशियां बांटने का होता है, लेकिन यहां भाजपा सरकार जरूरतमंद लोगों के हक का वाजिब राशन तक समय से नहीं बांट पा रही है। कारण भी बहुत बचकाना दिया जा रहा है कि वेंडर के पास वाहन नहीं है। भाजपा सरकार की इस लचर कार्यशैली के कारण अलवर के 13.74 लाख उपभोक्ता अक्टूबर के गेहूं का इंतज़ार कर रहे हैं।
त्योहार नजदीक है और राशन पर ही निर्भर परिवार परेशान हैं। त्योहार की चकाचौंध के बीच जरूरतमंद को अनाज की कमी न हो, यह सुनिश्चित किया जाना बहुत आवश्यक है। सरकार को बताना चाहिए कि टेंडर की पारदर्शी व्यवस्था को इस तरह क्यों बर्बाद किया जा रहा है।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2115746065253097701

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *