बिमटेक के दीक्षांत समारोह में एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा शामिल

www.daylifenews.in
ग्रेटर नोएडा। भारत के प्रमुख एएसीएसबी से मान्यता प्राप्त बिजनेस स्कूलों में शामिल बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने अपना 38वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम), पीजीडीएम (इंटरनेशनल बिजनेस), पीजीडीएम (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट), पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ऑनलाइन) प्रोग्राम्स के 797 ग्रेजुएट्स की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। इसके अलावा, फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (एफपीएम) और एग्जीक्यूटिव फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईएफपीएम) के 12 स्कॉलर्स ने भी अपनी पढ़ाई पूरी की। यह उपलब्धि मैनेजमेंट रिसर्च और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने कहा, “वर्ष 2026 के ग्रेजुएट्स से मैं कहना चाहता हूं कि अपने करियर को केवल अपने पद या हासिल की गई सफलता से न आंकें। खुद से पूछें कि आपने क्या बदला, किसकी मदद की और देश के लिए क्या योगदान दिया।”वर्ष 2025–26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजिब ने कहा, “करीब चार दशकों से बिमटेक की यात्रा इस मूल विचार से प्रेरित रही है कि मैनेजमेंट शिक्षा में प्रोफेशनल उत्कृष्टता के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी की गहरी भावना भी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *