
www.daylifenews.in
मुंबई। घर वह जगह है, जहां जिंदगी अपने अलग-अलग रंग दिखाती है। 129 साल से भी अधिक समय से गोदरेज भारतीय घरों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रहा है। अब ब्रांड नई पीढ़ी के साथ अपने इस रिश्ते को एक नए अंदाज में आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में उसने माइक्रो-ड्रामा की दुनिया में कदम रखा है। ‘2nd Gen Kumars’ नाम की यह आठ कड़ियों वाली सीरीज इंस्टाग्राम पर दिखाई जा रही है, जिसमें आज के भारतीय परिवारों की जिंदगी को करीब से दिखाया गया है। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के हेड – ब्रांड एंड स्ट्रैटेजिक इनसाइट्स, सुमीत भोजानी ने कहा: “अपने पहले माइक्रो-ड्रामा ‘2nd Gen Kumars’ के जरिए, हम इन कहानियों को एक आधुनिक, रोचक और सीधे दिल को छूने वाले अंदाज में पेश करना चाहते हैं। यह पहला मौका भी है जब हमारे डिजिटल लॉक्स, होम लॉकर्स, फर्नीचर और होम अप्लायंसेज एक ही कंटेंट में साथ नजर आ रहे हैं। गोदरेज हमेशा से आधुनिक भारतीय घरों का हिस्सा रहा है और जिंदगी के अहम पलों को संवारता आया है।”