आईआईटी मंडी ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ पहल की शुरुआत की

www.daylifenews.in
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी मंडी) ने प्लाक्षा विश्वविद्यालय और इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड्स (आईडीवाईएम) फाउंडेशन के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में ‘साइंस ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें प्रयोगों के माध्यम से व्यावहारिक वैज्ञानिक शिक्षा प्रदान करना है। यह कार्यक्रम कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहराने कहा, “साइंस ऑन व्हील्स एक सराहनीय पहल है। हमें अपने बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने की आवश्यकता है, क्योंकि यही बच्चे आत्मनिर्भर भारत का भविष्य हैं। साइंस ऑन व्हील्स के माध्यम से हम न केवल उनमें विज्ञान सीखने की रुचि पैदा कर सकते हैं, बल्कि यदि हम उन्हें केवल वैज्ञानिक प्रदर्शन तक सीमित रखने के बजाय आगे बढ़कर सीखने के अवसर प्रदान करें, तो यही बच्चे भविष्य में भारत में एफएमआरआई मशीन और एटॉमिक फोर्स माइक्रोस्कोप जैसी उन्नत तकनीकों के विकास में योगदान दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *