त्योहारों पर घर को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए डॉक्टर की जरूरी सलाह

www.daylifenews.in
मुंबई। त्योहारों का मौसम आमतौर पर घर की अच्छी तरह सफाई करने के साथ शुरू होता है। लेकिन सफाई की तमाम कोशिशों के बावजूद स्वच्छता से जुड़ी एक समस्या अक्सर बनी रहती है- छिपे हुए कॉकरोचों की मौजूदगी। यह जानकारी डॉ. मुकेश संकलेचा, कंसल्टेंट बाल रोग विशेषज्ञ, बॉम्बे हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मुंबई द्वारा दी गई। डॉ. मुकेश संकलेचा ने आगे बताया कि कॉकरोच देखने में बेहद खराब लगते हैं। वे नालियों, नम कोनों, कूड़े-कचरे वाली जगहों और सामान रखने की जगहों से होते हुए उन सतहों तक पहुंच जाते हैं, जहां खाना बनाया या रखा जाता है। जेल-आधारित कॉकरोच कंट्रोल इसलिए असरदार है क्योंकि इसे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सीधे कॉकरोचों के आने-जाने की जगहों पर लगाया जाता है—जैसे कैबिनेट के कोनों में, सिंक के नीचे, फ्रिज के पीछे और प्लंबिंग पाइपों के पास। सिर्फ़ सामने दिखने वाले कॉकरोचों पर तुरंत असर करने वाले स्प्रे आदि के उलट, हिट एंटी-रोच जेल जैसे भरोसेमंद प्रॉडक्ट्स उन अंदरूनी रास्तों में काम करते हैं जिनका इस्तेमाल कॉकरोच रोज़ाना करते हैं। कॉकरोच इस जेल को खाते हैं और इसके असर को अपने छिपने के ठिकानों (घोंसलों) तक ले जाते हैं, जिससे यह उपाय सिर्फ़ सामने दिखने वाले कीड़े तक ही सीमित नहीं रहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *