सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए अशोक गहलोत

श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि
www.daylifenews.in
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और वहां आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुआ।
इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। सरदार पटेल ने बिखरी हुई रियासतों को जोड़कर एक भारत बनाया। इन दोनों महान नेताओं की सोच एक ही थी: देश पहले, और देश की एकता सबसे ऊपर।
आज जब लोकतंत्र और वोट के अधिकार पर सवाल उठ रहे हैं, तब इनके विचारों पर चलना और ज़रूरी हो गया है। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” रैली में पहुंचकर लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाएं।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2116423360670564714?s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *