पति की ओर से प्यार भरा अनमोल तोहफा – रियल लव सॉलिटेयर कलेक्शन

www.daylifenews.in
मुंबई। वक्त के साथ कुछ प्रेम कहानियां और भी गहरी, और भी मुकम्मल होती जाती हैं। ‘लव, फ्रॉम हबी’ महज़ एक तोहफा नहीं, बल्कि उस जीवनसाथी के साथ बिताए सुनहरे सालों का जश्न मनाने की एक खूबसूरत रस्म है। यह एक वादा है कि आपकी दास्तान का सबसे हसीन पन्ना अभी लिखा जाना बाकी है। ज़िंदगी के इसी खूबसूरत पड़ाव यानी “सेकंड सीजन ऑफ लव” के लिए खास तौर पर ‘रियल लव सॉलिटेयर कलेक्शन’ को तराशा गया है। इस कलेक्शन की हर अंगूठी के केंद्र में जगमगाता एक-कैरेट का प्राकृतिक सॉलिटेयर, रिफाइंड लक्ज़री और एक असाधारण चमक का अहसास कराता है, जहाँ इसका हर पहलू-कैरेट, कट, कलर और क्लेरिटी – अपनी दुर्लभता की गवाही देता है। अब प्राकृतिक हीरे सिर्फ बड़े त्योहारों या खास मौकों के लिए नहीं संभाल कर रखे जाते, बल्कि वे आज के दौर के मॉडर्न लाइफस्टाइल का एक ज़रूरी हिस्सा बन चुके हैं। डी बीयर्स का ‘लव, फ्रॉम हबी रियल लव सॉलिटेयर कलेक्शन’ बीच में जड़े मुख्य हीरे को सबसे आगे रखता है, और उसकी उस अनोखी व असाधारण चमक का जश्न मनाता है जो वह अपने साथ लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *