रंगों की चुनौती और सटीक निशाने ने मोहा विद्यार्थियों का मन

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मेरा अधिकार संस्था के तत्वावधान में श्री काशीबाई झवेरी स्कूल में मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री काशीबाई छगनलाल झवेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर में मेरा अधिकार संस्था के तत्वावधान में खेल प्रभारी रमेश जैन के नेतृत्व में विद्यार्थियों की एकाग्रता, सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पहली प्रतियोगिता ‘रंग पहचानो, लाइन में जाओ’ में बच्चों को दो पंक्तियों में खड़ा किया गया। सामने लाल, पीले और हरे रंग के गुब्बारे रखे गए थे। मीडिया प्रभारी सुनील जैन द्वारा रंग का नाम पुकारते ही बच्चों को तुरंत उस रंग के गुब्बारे की ओर दौड़ना होता था। तेज गति से रंग पुकारे जाने पर बच्चों की सतर्कता और सुनने की क्षमता की परख हुई। दूसरी प्रतियोगिता ‘आंखों पर पट्टी, निशाना सटीक’ ने खूब रोमांच पैदा किया। जमीन पर बने बड़े गोल घेरे में आंखों पर पट्टी बांधकर प्लास्टिक की बोतल को सटीक निशाने से रखना था। सही निशाना लगाने पर तालियों से उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाज्या ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय सचिव रजनीकांत पटेल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी मनोरंजक गतिविधियां सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *