
जाफर लोहानी
wwwdaylifenewsin
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश शर्मा आज एक्शन मोड में नजर आए। आईजी शर्मा ने शाहपुरा विधानसभा के खोरा ग्राम पंचायत के 6 बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाताओं से संवाद कर निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, वेबकास्टिंग और मतदाता सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद, एएसपी लाखन सिंह मीणा, डीएसपी लक्ष्मी नारायण सैनी और थाना प्रभारी आशुतोष सिंह भी मौजूद रहे।
आईजी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और हर मतदाता निर्भय होकर मतदान करे, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।