

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजन, पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुना; किसानों के चेहरों पर दिखी खुशी
जाफर लोहानी
wwwdaylifenewsin
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे की गव्या मिल्क स्पेशलिटी फैक्ट्री में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में डेयरी अधिकारियों, कंपनी स्टॉफ और क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। वहीं किसानों को 151वीं किस्त मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और किसान हितों में दिए गए योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता को मजबूत किया। साथ ही सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर साबर डेयरी के ओएसडी डॉ. अनिल कुमार चड्ढा ने सहकारिता आंदोलन और अमूल मॉडल के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुग्ध सहकारिता किसानों की आत्मनिर्भरता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का प्रभावी माध्यम है।
ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में साबर डेयरी के ओएसडी डॉ. अनिल कुमार चड्ढा, फेडरेशन मार्केटिंग हेड नरेंद्र सिंह, गव्या मिल्क प्लांट प्रभारी भानुप्रसाद, मनोहरपुर चिलिंग सेंटर प्रभारी पटेल भूमित, चौधरी अतुल एवं पटेल अक्षय सहित स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
किसानों में शामिल रहे: श्रीराम गुर्जर, विष्णुप्रसाद यादव, फूलचंद यादव, महेंद्र जाट, रामचंद्र जाट, सुरेश बराला एवं विक्रम सिंह गुर्जर सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।