गोदरेज अप्लायंसेज का त्योहारी ऑफर, घरेलू उपकरणों पर पांच साल की व्यापक वारंटी

www.daylifenews.in
जयपुर। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप का अप्लायंसेज बिजनेस इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए घरेलू उपकरणों की खरीदारी को और फायदेमंद बना रहा है। कंपनी चुनिंदा उत्पादों पर पांच साल की व्यापक वारंटी दे रही है। ‘गोदरेज प्रॉमिस’ के तहत मिलने वाली इस वारंटी में कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं लगेगा। यह ऑफर पात्र एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कूलर, माइक्रोवेव ओवन और डीप फ्रीजर पर लागू होगा। इसके अलावा, कंपनी ने आसान फाइनेंसिंग और कैशबैक के साथ कई आकर्षक त्योहारी ऑफर भी पेश किए हैं। घरेलू उपकरणों के बाजार में बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीनों, रेफ्रिजरेटर और कम बिजली खपत करने वाले एयर कंडीशनर जैसे प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ रही है। लोगों की बढ़ती आय और तेजी से बढ़ते शहरीकरण से इस मांग को बल मिल रहा है। वहीं, दिवाली पर कैशबैक और आसान ईएमआई जैसे ऑफर भी ग्राहकों को पुराने उपकरणों की जगह नए उत्पाद खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अप्लायंसेज बिजनेस के हैड कमल नंदी ने कहा, “ग्राहक घरेलू उपकरण लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए खरीदते हैं। हमारी पांच साल की व्यापक वारंटी इसी सोच को ध्यान में रखकर पेश की गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *