
www.daylifenews.in
मुंबई। वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295, एनएसईः वीईडीएल) के शानदार प्रदर्शन के बाद, प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी को लेकर अपना सकारात्मक नजरिया बरकरार रखा है। उन्होंने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (बीएसईः 500188, एनएसईः एचआईएनडीज़ैआईएनसी) के बेहतरीन मुनाफे, बेहतर होती परिचालन दक्षता (ऑपरेटिंग एफिशिएंसी), मजबूत होती बैलेंस शीट और क्षमता विस्तार की बड़ी पाइपलाइन का जिक्र किया है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, एमके ग्लोबल और सीएलएसए ने कंपनी के लिए सकारात्मक निवेश सलाह दी है, जिसमें प्रति शेयर रु290 से रु350 तक का लक्षित मूल्य तय किया गया है। रु233 के मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से, ये लक्ष्य लगभग 24 फीसदी से 50 फीसदी तक की तेजी का संकेत देते हैं। वेदांता लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में रु9,938 करोड़ का समेकित EBIDTA दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है और पिछली तिमाही के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है। हिंदुस्तान जिंक और जिंक इंटरनेशनल (दक्षिण अफ्रीका) के शानदार परफोर्मेन्स तथा कॉपर और फेरोक्रोम कारोबार के बेहतर योगदान के चलते कंपनी का प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा।