
जयपुर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती (16 नवंबर)
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आगामी 16 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव के तहत निमंत्रण वितरण का शुभारंभ किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मोती डूंगरी स्थित प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रथम निमंत्रण पत्रिका अर्पित कर महोत्सव की सफलता का आशीर्वाद लिया।
इसके उपरांत सदस्यों ने जे.एल.एन. मार्ग (दैनिक भास्कर कार्यालय के पास) स्थित राजस्थान हैहयवंशीय कलाल महासभा भवन परिसर में विराजित भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी मंदिर, शिव पंचायत व बालाजी महाराज मंदिर में दर्शन कर निमंत्रण पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर उत्तम चंद चौधरी, संजय जायसवाल, महेश जायसवाल, ललित जायसवाल पुरण जायसवाल एव हरिओम हाड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने आगामी 16 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधुओं से शामिल होने की अपील की है।