फिल्म ‘किंग100’ से तब्बू का दमदार अंदाज आया सामने

www.daylifenews.in
मुंबई। नागार्जुन और तब्बू की आने वाली फिल्म ‘किंग100’ के मेकर्स ने अभिनेत्री तब्बू के जन्मदिन (4 नवंबर, 2026) के खास मौके पर उनके किरदार महान्थी झांसी रानी की पहली झलक जारी की है। फिल्म में तब्बू एक बेहद दिलचस्प और अहम भूमिका में नजर आएंगी।
आर.ए. कार्तिक के निर्देशन और लेखन में बनी इस फिल्म का निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियोज ने किया है। फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। वहीं, राजा महादेवन ने सिनेमैटोग्राफी, नवीन नूली ने एडिटिंग और सतीश कुमार एन. ने प्रोडक्शन डिजाइन की जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जारी की गई पहली झलक में तब्बू एक दमदार राजनीतिक किरदार में नजर आ रही हैं। शपथ लेते हुए उनका अंदाज उनके किरदार महान्थी झांसी रानी की ताकत, रुतबे और प्रभाव को साफ तौर पर दिखाता है। अपने शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, गंभीर अंदाज और सहज अभिनय से तब्बू इस किरदार में एक अलग ही रहस्य और गहराई लेकर आती हैं। इस झलक से साफ है कि उनका किरदार अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर ताकत हासिल करने में विश्वास रखता है, न कि किस्मत के भरोसे।
यूट्यूब लिंक: https://youtu.be/4zC63sMlvJ0?si=nyTxomdSf6hOLniJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *