हैरिसन्स मलयालम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान

www.daylifenews.in
कोच्चि। आरपीजी ग्रुप का हिस्सा और दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय एवं रबर उत्पादकों में से एक हैरिसन्स मलयालम लिमिटेड (एचएमएल) को इस वर्ष एक बेहतरीन नियोक्ता और पुरस्कार जीतने वाली चाय के उत्पादक, दोनों के रूप में पहचान मिली है। कंपनी को भारत के ग्रेट प्लेसेस टू वर्क (जीपीटीडब्ल्यू) 2026 में 21वाँ स्थान मिला है। साथ ही, कर्मचारी संबंधों में उत्कृष्टता के लिए ईएफआई-सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार में भी उसे सम्मान मिला है। हैरिसन्स मलयालम लिमिटेड के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक चेरियन जॉर्ज ने कहा, “दस साल पहले हमने अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनके विकास में निवेश करने का फैसला किया था। आज हमें इसका परिणाम अपने आपसी संबंधों, कार्यसंस्कृति और यहाँ तक कि चाय की गुणवत्ता में भी दिखाई दे रहा है। ये सम्मान हमारे बागानों में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों के हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *