बंधन बैंक का दूसरी तिमाही में कुल बिजनेस 11% बढ़ा

www.daylifenews.in
कोलकाता। बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 11% से अधिक बढ़कर 3.3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कुल डिपॉजिट में रिटेल की हिस्सेदारी अब लगभग 73% है। वित्त वर्ष 2026-27 में दिखी यह कारोबारी बढ़त बैंक के बढ़े हुए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, कामकाज में बेहतर दक्षता और उत्कृष्टता के लिए लगातार कोशिशों की वजह से आई है। दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 622 करोड़ रुपये रहा। बैंक अब भारत के 36 में से 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 6,400 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से लगभग 3.2 करोड़ ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है। बंधन बैंक में 75,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। एमडी और सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में हमारे परिणाम इस बात को दर्शाते हैं कि हमने स्वस्थ व्यावसायिक वृद्धि बनाए रखने, जमा संग्रह में तेजी लाने, ऋण पोर्टफोलियो की गुणवत्ता में सुधार करने, परिसंपत्ति गुणवत्ता को सुरक्षित रखने तथा निरंतर लाभप्रदता बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *