गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस ने होम सिक्योरिटी में पेश की फेस रिकॉग्निशन तकनीक

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने अपना नया अभियान ‘योर फेस इज़ की’ शुरू किया है। इसके तहत उन्होंने गोदरेज NX प्रो एनक्रिप्ट (Godrej NX Pro Ncrypt) पेश किया है, जो आधुनिक फेस रिकॉग्निशन (चेहरे की पहचान) तकनीक से लैस एक नेक्स्ट-जेनरेशन होम लॉकर है। इस अभियान के जरिए कंपनी यह दिखा रही है कि जिस फेशियल रिकग्निशन का इस्तेमाल हम स्मार्टफोन, दफ्तर और यात्रा के दौरान करते हैं, वह अब घर की सबसे कीमती चीजों की सुरक्षा की ‘चाबी’ भी बन सकता है। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस कारोबार के बिजनेस हैड पुष्कर गोखले ने कहा, “ ‘योर फेस इज़ की’ अभियान के जरिए हम इसी परिचित व्यवहार को घर की सुरक्षा से जोड़ना चाहते थे। हमारा उद्देश्य यह दिखाना है कि तकनीक किस तरह सुरक्षा को अधिक आसान, सहज और व्यक्तिगत बना सकती है। ‘Godrej NX Pro Ncrypt’ नई पीढ़ी के ऐसे सुरक्षा समाधान तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिनमें भरोसेमंद सुरक्षा के साथ उपयोगी नवाचार भी शामिल हों।”इस अभियान की परिकल्पना और रूपरेखा एडफैक्टर्स पीआर के सहयोग से तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *