नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गया दिवाली फेस्ट

www.daylifenews.in
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दिवाली फेस्ट 2026 का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने संगीत, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दिवाली की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘भजन क्लबिंग’ रहा, जिसमें केशवम– द डिवोशनल रॉक बैंड ने भक्ति संगीत और रॉक म्यूजिक का अनूठा संगम पेश किया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह और चांसलर डॉ. विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह की शुरुआत कुलपति प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गायन, नृत्य और नाटक सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, केशवम बैंड ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक रॉक संगीत के साथ प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। छात्रों ने भी भजनों पर गाकर और झूमकर भागीदारी की। इस आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय ने छात्रों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *