
www.daylifenews.in
मुंबई। भारतीय शादियों में दूल्हा-दुल्हन को खुशहाल जीवन का पारंपरिक आशीर्वाद देने का रिवाज़ हमेशा से रहा है। कल्याण ज्वेलर्स अपने नए ब्रांड कैम्पेन ‘कल्याण भव’ के ज़रिए इसी जाने-पहचाने अहसास को एक नए और बड़े रूप में पेश कर रहा है। ‘कल्याण भव’ इस टैगलाइन में ब्रांड का नाम बहुत ही खूबसूरती से पिरोया गया है, जो कल्याण ज्वेलर्स को हर शुभ और मंगल कार्य की खुशियाँ बढ़ाने वाले एक सच्चे साथी के रूप में स्थापित करता है। इस 105 सेकंड की विज्ञापन फिल्म में ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन के साथ नेशनल लेवल पर श्रीलीला और साउथ रीजनल मार्केट के लिए कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रही हैं। कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रमेश कल्याणरमन ने कहा, “अब ‘कल्याण भव’ के साथ, हम एक बड़ी ब्रांड सोच को सामने रख रहे हैं—जिसमें शादी का आशीर्वाद सिर्फ दूल्हा-दुल्हन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि विवाह से बनने वाले हर रिश्ते को अपने साथ जोड़ लेता है। चूंकि हमारे नाम ‘कल्याण’ का मूल अर्थ ही शुभ और समृद्धि से है, इसलिए ‘कल्याण भव’ हमारे इसी उद्देश्य को सहजता से बयां करता है; यानी एक ऐसा आशीर्वाद जो सीधे हमारे नाम में ही बसा है।”