
www.daylifenews.in
मुंबई। अम्मान इंडिया ने वर्ष 2016 में उत्पादन शुरू करने के बाद अपना 2,500वां कॉम्पैक्टर तैयार कर लिया है। यह उपलब्धि कंपनी के उत्पादन के सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और अम्मान ग्रुप के वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में एक अहम केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करती है। इस मौके पर तैयार हुई 2,500वीं मशीन ARS 170.1 सॉयल कॉम्पैक्टर विद केबिन है, जो T3 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है। अम्मान ग्रुप में मशीन्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, तोमाश कोपिक ने कहा, “भारत अम्मान के वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का दिनोंदिन ज्यादा अहम हिस्सा बनता जा रहा है। यहां बने कॉम्पैक्टर की गुणवत्ता यूरोप में बनने वाली मशीनों के स्तर की है, जो भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं में हमारे भरोसे को दर्शाती है।” अम्मान इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट, धीरज पांडा ने कहा, “हमारे 2,500वें ‘मेड इन इंडिया’ कॉम्पैक्टर का तैयार होना और लगभग हर दूसरी मशीन का विदेश जाना यह दिखाता है कि हम 55 देशों के ग्राहकों को वैश्विक मानकों के हिसाब से सेवा दे सकते हैं।”