इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया ‘भरोसे की रोशनी’ कैंपेन

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। दिवाली के त्योहार की रोशनी जहां देशभर के घरों को जगमगा रही है और परिवारों को एक साथ ला रही है, वहीं इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने अपना विशेष त्योहारी कैंपेन ‘भरोसे की रोशनी’ लॉन्च किया है। यह कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) ग्रुप का हिस्सा है। यह कैंपेन भविष्य की ओर देखते हुए व्यक्तियों और परिवारों को सुरक्षा का एहसास दिलाने में बीमा की अहम भूमिका को रेखांकित करता है। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के चीफ अंडरराइटिंग ऑफिसर अमिताभ गुप्ता ने कहा, “दिवाली उम्मीद, रिश्तों और नई शुरुआत का त्योहार है। इसके मूल में यह विश्वास है कि जब हमारे पास ऐसे लोग होते हैं, जिन पर हम भरोसा कर सकते हैं और जो हर परिस्थिति में हमारा साथ देते हैं, तो जीवन और भी सार्थक बन जाता है। ‘भरोसे की रोशनी’ के जरिए हम इसी भावना का जश्न मनाना चाहते थे। साथ ही, जीवन की अनिश्चितताओं का सामना करने के लिए आत्मविश्वास के महत्व को भी सामने लाना चाहते थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *