
www.daylifenews.in
मिलान, इटली। नॉर्टन मोटरसाइकिल्स ने आइक्मा में नई मॉडल लाइन के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ वापसी की है। यह ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी की नए सिरे से वापसी (रीसर्जेंस) दीर्घकालिक रणनीति के अगले चरण को रेखांकित करता है। 2026 में नॉर्टन की मौजूदगी का मुख्य आकर्षण ताज़ातरीन ‘नॉर्टन 450 अर्बन’ का वैश्विक अनावरण (वर्ल्ड प्रीमियर) है, जो डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और राइडर टेक्नोलॉजी के मामले में कंपनी के अगली पीढ़ी के दृष्टिकोण को एक नए सेगमेंट में पेश करती है। दो स्वरूपों (वर्ज़न) में उपलब्ध यह नया मॉडल, नॉर्टन की तेज़ी से विकसित हो रही रेंज की व्यापकता को दिखाता है। रिचर्ड अर्नोल्ड, कार्यकारी निदेशक, नॉर्टन मोटरसाइकिल्स“आइक्मा ने साल भर पहले नॉर्टन की वापसी के लिए बड़ी योजना बनाई थी। 12 महीने बाद, हम उस उसे पूरा कर रहे हैं, और नई मोटरसाइकिलें ग्राहकों तक पहुंच रही हैं, हमारे अंतरराष्ट्रीय खुदरा नेटवर्क का विस्तार हो रहा है।”साइमन स्किनर, डिज़ाइन प्रमुख, नॉर्टन मोटरसाइकिल्स “नई नॉर्टन 450 अर्बन के साथ हमें उन सभी खूबियों को शामिल करने का अवसर मिला है, जो नॉर्टन को विशेष बनाती हैं – हमारी विरासत, हमारी डिज़ाइन से जुड़ी नीति, हमारी कारीगरी और बारीकियों पर हमारा विशेष ध्यान।” ब्रायन गिलन, मुख्य तकनीकी अधिकारी, नॉर्टन मोटरसाइकिल्स“हर नई नॉर्टन बाइक को कुछ विशेष सिद्धांतों के आधार पर विकसित किया जा रहा है – जैसे बेहतरीन डिज़ाइन, इंजीनियरिंग की बारीकियां, आसानी से इस्तेमाल होने वाले प्रदर्शन, और ऐसी तकनीक जो राइडर और मशीन के बीच के जुड़ाव को और गहरा करती है।”