
ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक
www.daylifenews.in
जयपुर। ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक के अंतर्गत राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निदेशालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक (सिस्टम) सुनील चंद बंसल ने विभाग के कार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, ऊर्जा एवं जल संरक्षण करने, पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा ई-वेस्ट को कम करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी कार्मिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव अपनाने तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत विभाग में मध्याह्न 1ः15 बजे से 2ः15 बजे तक एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। इस पहल के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अनावश्यक विद्युत उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।
संयुक्त निदेशक, जनसम्पर्क मनीता राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में संतोष अमिताभ (अतिरिक्त निदेशक), रामपाल परसोया (अतिरिक्त निदेशक), राजकुमार शिवानी (अतिरिक्त निदेशक) , सुरेश कुमार पुनियां (अतिरिक्त निदेशक), चन्द्रशेखर मिश्रा (अतिरिक्त निदेशक) एवं आलोक अग्निहोत्री (अतिरिक्त निदेशक), मीनाक्षी चौधरी (संयुक्त निदेशक) एवं इन्द्र कुमार भानु (संयुक्त निदेशक) सहित विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।