पाटोत्सव भाईचारे, एकता और प्रेम बढ़ाने वाला आयोजन : पुष्पेंद्र चौधरी

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। 33/11 केवी जीएसएस चंदवाजी परिसर में स्थित श्री हनुमानजी मंदिर का वार्षिक पाटोत्सव इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर का पाटोत्सव हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है, इसी परंपरा के अनुसार इस बार भी दिनांक 14 नवंबर 2026 को पाटोत्सव का आयोजन किया गया
इस पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया। पाटोत्सव के बाद सभी भक्तों के लिए प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया।
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड चंदवाजी के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमावत ने बताया कि श्री हनुमानजी मंदिर चंदवाजी GSS के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की आस्था का केंद्र है। यहां हर साल पाटोत्सव पर बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी और उनके परिवारजन एकत्र होकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं।
सभी को निमंत्रण
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड चंदवाजी की ओर से सभी कर्मचारी और अधिकारीगण से निवेदन किया गया है कि 14 नवंबर को चंदवाजी GSS में पाटोत्सव में जरूर पधारें और प्रसादी ग्रहण करके पुण्य लाभ प्राप्त करें।
जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपुर के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि कहा कि यह सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और प्रेम को बढ़ाने वाला आयोजन है। इसलिए सभी अपने परिवार सहित पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस अवसर कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिँह यादव कनिष्ठ अभियंता राम कृष्ण यादव कर्मचारी नेता मुकेश कुमार नटवाड़िया कर्मचारी नेता जगदीश प्रसाद गुर्जर कर्मचारी नेता प्रकाश मोहनपुरिया कर्मचारी नेता पप्पू राम गुर्जर कर्मचारी नेता गणेश कुमार एफ आर टी के जवान सुरेन्द्र सैनी व चंदवाजी के स्टॉफ में कर्मचारी नेता नानग राम गुर्जर कर्मचारी नेता प्रकाश सैनी हंसराज यादव योगेश कुमार यादव सुरेश बुनकर राजू गुर्जर gss वाला विनोद मीणा लक्ष्मी नारायण मोहित सिंह पहलाद राय पवन रिजवानिया मेवाराम गुर्जर संजय चौधरी राहुल बुनकर gss तेजपाल बुनकर gss आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *