एनवायरो इंफ्रा के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 60% की वृद्धि

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। जल एवं अपशिष्ट जल शोधन संयंत्रों (WWTPs) और जल आपूर्ति योजना परियोजनाओं (WSSPs) के डिजाइन, निर्माण, संचालन और रखरखाव में विशेषज्ञता रखने वाली अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा की। कंपनी देशभर में सरकारी प्राधिकरणों के लिए इन परियोजनाओं पर काम करती है। इसके साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी और बैटरी स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों में भी तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के चेयरमैन संजय जैन ने कहा, “वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में हमारे कारोबार ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इसमें मुख्य जल एवं अपशिष्ट जल इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार में परियोजनाओं के लगातार क्रियान्वयन और रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो के बढ़ते योगदान की अहम भूमिका रही। इस तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 60% बढ़ा, जबकि एबिटडा में 15.3% की वृद्धि हुई। यह हमारे कारोबार के बढ़ते विस्तार और विविधीकरण को दर्शाता है। मुख्य जल एवं अपशिष्ट जल कारोबार का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में करीब 71% योगदान है, जो हमारे समग्र कारोबार में इस सेगमेंट की अहमियत को दर्शाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *