ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया का पीबीटी 253 करोड़ रुपये रहा

www.daylifenews.in
मुंबई। ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीआईआई) के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी गई। स्टैंडअलोन तिमाही नतीजे: दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2,710 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 2,119 करोड़ रुपये था। कंपनी का पीबीटी (कर पूर्व लाभ) 253 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 250 करोड़ रुपये था। 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही में वार्षिक आधार पर आरओआईसी 44 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के बराबर है। तिमाही के दौरान कंपनी का फ्री कैश फ्लो 167 करोड़ रुपये रहा। टीआईआई का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दूसरी तिमाही में 7,330 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 5,523 करोड़ रुपये था। कंपनी की सब्सिडियरी सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड, जिसमें टीआईआई की 56.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है, ने तिमाही के दौरान 3,802 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया। गियर कारोबार की सब्सिडियरी कंपनी शांति गियर्स लिमिटेड, जिसमें टीआईआई की 73.16 प्रतिशत हिस्सेदारी है, ने तिमाही के दौरान 128 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *