टर्टलमिंट ने लॉन्च किया ब्रांड अभियान ‘अर्ली दिवाली टर्टलमिंट वाली’

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत के प्रमुख डिजिटल बीमा परामर्श और वितरण प्लेटफॉर्म, टर्टलमिंट इंश्योरेंस ब्रोकर्स (टर्टलमिंट इंश्योरेंस) ने अपने त्योहारी ब्रांड प्रचार अभियान ‘अर्ली दिवाली… टर्टलमिंट वाली’ की शुरुआत की है। टर्टलमिंट इंश्योरेंस, टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड’ (“टर्टलमिंट”) की सहायक कंपनी है। गौरतलब है कि कंपनी इस अभियान के तहत, अपने पॉइंट ऑफ सेल्स भागीदारों (पीओएसपी) को उनके व्यवसाय पर मिलने वाला नियमित भुगतान (बेस पेआउट) दिवाली से पहले कर रही है। पात्र भागीदारों को उनका नियमित भुगतान तय समय से पहले मिल जाएगा, ताकि वे निश्चिंत होकर त्योहारी मौसम से जुड़ी तैयारी कर सकें। टर्टलमिंट इंश्योरेंस ने त्योहारी मौसम में भागीदारों और उनके परिवारों के बढ़ते खर्चों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, भुगतान प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। इस पहल का उद्देश्य है, भागीदारों को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना है, ताकि वे नियमित भुगतान चक्र की प्रतीक्षा किये बगैर अपनी त्योहारी खरीदारी और जश्न की योजना बना सकें। टर्टलमिंट ने इस अभियान के मूल विचार को जीवंत करने के लिए, एक डिजिटल फिल्म बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *