आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लगाया शिकायत निवारण शिविर

www.daylifenews.in
जयपुर। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की ओर से मनाए जा रहे शिकायत समाधान माह के तहत आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने जयपुर में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जीवन बीमा और सामान्य बीमा क्षेत्र की 40 कंपनियों ने हिस्सा लिया। शिविर में आईआरडीएआई के कार्यकारी निदेशक आर.के. शर्मा, आईआरडीएआई के डीजीएम (लीगल) अलीम अफाक, जयपुर की बीमा लोकपाल सचिव सोनाली सरीन, लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के महासचिव आदित्य गुप्ता, मुंबई स्थित काउंसिल फॉर इंश्योरेंस ओम्बड्समैन के सचिव हरिहरासुधन वी., आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की हेड (कस्टमर सर्विस) अश्विनी बोंडाले और चीफ (लीगल) प्रीति नाहर सहित प्रमुख जीवन और सामान्य बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में पॉलिसीधारकों ने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं और शिकायत निवारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिविर में आयोजित प्रमुख सत्रों में शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूत बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए बीमा भरोसा पोर्टल और बीमा लोकपाल व्यवस्था के प्रभावी इस्तेमाल पर चर्चा हुई। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस की हेड (कस्टमर सर्विस) अश्विनी बोंडाले ने कहा, “आईसीआईसीआई लाइफ में हम अपने हर काम के केंद्र में ग्राहकों को रखते हैं। आईआरडीएआई की ओर से मनाया जा रहा शिकायत समाधान माह भी इसी सोच को दर्शाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *