कल्याण ज्वेलर्स के कैम्पेन ‘कल्याण भव’ ने पेश किया आशीर्वाद का अनूठा अंदाज

www.daylifenews.in
मुंबई। भारतीय शादियों में दूल्हा-दुल्हन को खुशहाल जीवन का पारंपरिक आशीर्वाद देने का रिवाज़ हमेशा से रहा है। कल्याण ज्वेलर्स अपने नए ब्रांड कैम्पेन ‘कल्याण भव’ के ज़रिए इसी जाने-पहचाने अहसास को एक नए और बड़े रूप में पेश कर रहा है। यह एक ऐसा आशीर्वाद है जो सिर्फ दूल्हा-दुल्हन को ही नहीं, बल्कि शादी के बंधन से जुड़ने वाले हर शख्स को अपनी शुभकामनाओं में समेट लेता है। ‘कल्याण भव’ इस टैगलाइन में ब्रांड का नाम बहुत ही खूबसूरती से पिरोया गया है, जो कल्याण ज्वेलर्स को हर शुभ और मंगल कार्य की खुशियाँ बढ़ाने वाले एक सच्चे साथी के रूप में स्थापित करता है। इस कैम्पेन के केंद्र में एक बहुत ही गहरी सोच है—आमतौर पर ‘सौभाग्यवती भव’ या ‘आयुष्मान भव’ जैसे पारंपरिक आशीर्वाद सिर्फ दूल्हा या दुल्हन को ही ध्यान में रखकर दिए जाते हैं। लेकिन सच तो यह है कि शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों, उनके मूल्यों और आपस में जुड़ने वाले भविष्य का मिलन है। इसी सोच के साथ ‘कल्याण भव’ को सामने लाया गया है, जिसका अर्थ है— ‘आपका सब कुछ मंगलमय हो’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *