प्रसूता की आपातकालीन सर्जरी कर बचाई प्रसूता की जान

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जब जिंदगी और मौत के बीच महज कुछ मिनटों का फैसला हो, तब डॉक्टर का अनुभव, निर्णय क्षमता और साहस मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।
डिलीवरी के बाद अचानक हुए भारी रक्तस्राव में हर मिनट जिंदगी पर भारी पड़ रहा था।
धर्म पाल यादव नर बताया कि एक बार सी सेक्शन करा चुकी खटकड़ निवासी प्रसूता शांता देवी की ऑपरेशन के समय अत्यधिक रक्त स्त्राव होने एवं बच्चे दानी के नहीं सिकुड़ने पर उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा में डॉ दिनेश पाल यादव ने तत्काल उपचार शुरू किया। WHO के ई – मोटिव प्रोटोकॉल से रक्त स्त्राव नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन करीब 15 मिनट बाद भी ब्लीडिंग नहीं रुकी। परिजनों की सहमति से इमरजेंसी सब टोटल हिस्टेरेक्टॉमी की गयी। सफल सर्जरी के बाद प्रसूता एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है ।
जानकारी के अनुसार उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा मे भर्ती शांता देवी का केस हाई रिस्क था। पहले ऑपरेशन होने के बाद बच्चेदानी के टांके फटने की स्थिति मे थे। उप जिला चिकित्सालय मे सीमित सुविधा के बावजूद डॉ. यादव ने केस को रेफर करने के बजाय टीम के साथ उपचार शुरू किया। WHO के ई – मोटिव बंडल के तहत करीब 15 मिनट तक प्रयास के बाद भी रक्तस्त्राव नियंत्रित नहीं हुआ तो परिजनों की सहमति से इमरजेंसी सब – टोटल हिस्टेरेक्टॉमी की गयी।
इस दौरान महिला को 2 यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। सर्जरी सफल रही।
सर्जरी मे डॉ दिनेश पाल यादव के साथ डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. मनीष रुंडला, डॉ. भोमराज कुमावत एवं समस्त ओ टी स्टॉफ की भूमिका रही।
क्या है ई – मोटिव प्रणाली
डॉ दिनेश पाल यादव ने बताया की ई – मोटिव प्रणाली WHO की प्रसव के बाद होने वाले अत्यधिक रक्त स्त्राव (पीपीएच) की जल्द पहचान और समय पर इलाज के लिए विकसित चिकित्सकीय प्रणाली है। पीपीएच मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों मे शामिल है।
हाई रिस्क केस मे ब्लड की तैयारी जरुरी
पहले एक सी सेक्शन वाले हाई रिस्क मामलो मे सर्जरी से पहले ब्लड ग्रुपिंग, क्रॉस मैचिंग और रक्त आरक्षित रखना महत्वपूर्ण है। उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा मे ब्लड स्टोरेज सेंटर की जरुरत भी इस घटना से सामने आती है। इसकी सुविधा नहीं होने से मरीजों को रेफर करना पड़ता है या बाहर से ब्लड मँगवाना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *