
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दीपक राजावत को एयरलाइन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी। दीपक, जो वर्तमान में एयरलाइन के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्यरत हैं, अब नई जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले उन्होंने कंपनी के फाइनेंस विभाग का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया और एयरलाइन के विकास तथा बदलाव की यात्रा में अहम योगदान दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन निपुण अग्रवाल ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि दीपक के नेतृत्व में एअर इंडिया एक्सप्रेस अपनी मजबूत गति को और आगे बढ़ाएगी, साथ ही पूरे एअर इंडिया ग्रुप के भीतर बेहतर तालमेल बनाने में मदद करेगी।”एअर इंडिया एक्सप्रेस के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपक राजावत ने कहा, “हमारा लक्ष्य ग्राहकों के लिए अपनी सेवाओं को और मजबूत बनाना और ऐसी एयरलाइन का निर्माण करना है जो ग्राहकों पर केंद्रित हो, तकनीक से संचालित हो, तथा जो कुशल, इनोवेटिव होने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी गहराई से संजोए रखे।”