
पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने सौंपा कार्यभार
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जमवारामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ताला में नवनिर्वाचित सरपंच बरकत बानों ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच अमीर खान शेख ने उन्हें पंचायत का चार्ज सौंपा।ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय सैनी ने कार्यभार ग्रहण कराया।
ग्रामीणों ने सरपंच बरकत बानों को फूलमाला,सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन शेख एवं उप सरपंच मांगीलाल स्वामी को साफ़ा बंधवाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और गांव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराने की बात कही सरपंच बरकत बानों के प्रतिनिधि फकरुद्दीन खान शेख़ ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों ने उन पर विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे इसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या गंभीरता से सुनी जाए और विकास कार्यों में सभी को साथ लेकर चला जाए।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए युवाओं की ऊर्जा, अपनी टीम के सहयोग और बुजुर्गों के अनुभव एवं मार्गदर्शन को शामिल कर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन खान शेख़, पूर्व सरपंच अमीर खान शेख, उप सरपंच मांगीलाल स्वामी, वार्ड पंच सुवा खान, वार्ड पंच फरजाना बानों, ग्राम विकास अधिकारी भगवान सहाय सैनी, एलडीसी हेमचन्द मीणा,शंकर लाल स्वामी,पवन सिंह,अजरूद्दीन खान शेख़,अलमू कुरैशी,रिशपाल शर्मा, राधेश्याम बिजाका, सभी वार्ड पंच एवं ग्रामीण मौजूद रहे।