महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान में वाल्कथान

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। समारोह के अंतर्गत महिला हिंसा को रोकने , महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए दिनांक 22 नवंबर 2026 को पूरे देश में वाल्कथान का आयोजन किया गया।
जयपुर में ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस की ईस्ट राजस्थान ब्रांच एवं शिल्पायन ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में रामनिवास बाग से बिड़ला मंदिर तक विशाल वाल्कथान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर की सांसद श्रीमती मंजु शर्मा ने वाल्कथान को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती एकता अग्रवाल एवं विभिन्न महिला संगठनों की प्रतिनिधि तथा ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। ईस्ट राजस्थान ब्रांच की डॉ भगवती स्वामी, सन्तोष अग्रवाल के नेतृत में विजया कंवर, श्वेता गौतम, कोमल सोनी, उर्मिला सिंह, शिल्पायन ब्रांच की लक्ष्मी अशोक, शिप्रा माथुर, के अथक प्रयासों से रैली सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *