हवा की गिरती गुणवत्ता के बीच केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने जारी की एडवाइज़री

www.daylifenews.in
जयपुर। केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने एक पब्लिक हेल्थ एडवाइज़री जारी की है, जिसमें नागरिकों से इस सर्दी में वायु प्रदूषण से बचने के लिए एहतियाती उपाय करने की अपील की गई है। दीवाली के बाद जयपुर का एक्यूआई बढ़कर 313 हो गया, जिससे शहर बहुत खराब यानि वैरी पुअर कैटेगरी में आ गया। इस महीने हवा की गुणवत्ता फिर से खराब यानि पुअर कैटगरी में आ गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सर्दियों की ठंडी और शांत रातें स्थिति को और भी बदतर बना सकती हैं। मनीष डोडेजा, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर एवं चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर, केयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने कहा, “भारत में वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक लगातार बनी रहने वाली चुनौती का रूप ले चुका है। यह न केवल सांस और दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि इससे स्वास्थ्य देखभाल का खर्च भी बढ़ जाता है। इन जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने से परिवारों को अपने स्वास्थ्य के बारे में सही फैसले लेने और अचानक आने वाले इलाज के खर्चों के लिए तैयार रहने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *